arch

लोगों के सामने सीखें

(Learn in Public)

लोगों के सामने सीखना कुछ भी सीखने का सबसे तेज़ तरीका है।

ध्यान दें: यह लेख शॉन वैंग उर्फ़ स्विक्स द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया था। यह उसका हिन्दी में अनुवादित रूप है।

Note: This is a Hindi translation of the article Learn in Public written by Shawn Wang aka swyx. You can read the original version in English on his website.


अगर एक सबसे बड़ा नियम है तोह वह यह है, तोह सबसे पहले उसको बता रहा हूँ। बाकी सारे नियम कहीं न कहीं इसी के विस्तारित रूप हैं।

यह आप सब जानते हैं की आप सीखना कभी बंद नहीं करेंगे। लेकिन ज़्यादातर लोग अकेले में और छुप-छुप कर सीखते हैं। वह चीज़ों को पढ़ते हैं और देखते हैं लेकिन खुद नहीं बनाते। वैसे वोह भी ठीक है लेकिन हम सबसे बढ़िया लोगों में से होने की बात कर रहे हैं। उसके लिये आपको सीखते सीखते चीज़ें बनानी भी होंगी:

  • अपने विषय पर आर्टिकल और ब्लॉग लिखिये। कुंजी बनाइये।

  • जब लोग आपके विषय पर मिलें और चर्चा करें तब आप बोलिये। उस विषय के ऊपर सम्मेलनों (कांफ्रेंस) में भी बोलिये।

  • स्टैक ओवरफ़्लो व रेड्डिट जैसी सामाजिक वेबसाइट पे लोगों के सवालों के जवाब दीजिये। स्लैक और डिस्कॉर्ड जैसी बंद जगहों से दूर रह सकते हैं, उनमें चीज़ें सार्वजनिक (लोगों के सामने) नहीं होती हैं।

  • यूट्यूब और ट्विच्च पे वीडियो बनाइये।

  • न्यूज़लेटर शुरू करिये।

  • कार्टून बनाइये। लोगों को कार्टून बहुत पसंद हैं

जो भी विषय आपको पसंद हों, उनपे ऐसी चीज़ें बनाइये जिनकी आपको उस विषय के बारे में सीखते समय ज़रूरत थी। अपने काम के नतीजे को दूसरों की तारीफों से मत नापिये - सिर्फ अपने 3 महीने पहले वाले रूप से बात करिये। मैं लगभग हर दिन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के बारे में अपने ब्लॉग में लिखता हूँ - सिर्फ अपने लिये।

और पता है? सबसे ज़रूरी यह नहीं है की आपकी चीज़ें बहुत सारे लोगों तक पहुचें। अगर ऐसा हो जाता है तोह बहुत बढ़िया, जब आप मशहूर जो जायें तब मुझे याद रखियेगा। लेकिन यह संभावना है की अपने पुराने रूप की मदद करने में सबसे ज़्यादा मदद भविष्य में आपको ही हो। अगर बाकी लोगों का भी भला होता है तोह वह सोने पे सुहागा होगा।

अच्छा, आपको लगा हो गया? वहां मत रुकिये। और कीजिये:

  • आपको कोडिंग का कोई वीडियो पसंद आया? लेखक/शिक्षक से संपर्क कीजिये, उन्हें धन्यवाद दीजिये और उनसे सवाल पूछिये।

  • आप जो कोडिंग की लाइब्रेरी इस्तेनाल करते हैं उसके लिये PR बनाइये।

  • अपनी खुद की कोडिंग लाइब्रेरी बनाइये चाहे उसे कोई और इस्तेमाल न करे।

  • आपको जो चीज़ें पसंद हैं उसको क्लोन कीजिये और समझिये की वह काम कैसे करती हैं।

  • वर्कशॉप आयोजित करिये और वहां सिखाइये।

  • कांफ्रेंसों (सम्मेलनों) में जाइये और जो आपने सीखा है वह संक्षेप में बताइये।

अगर आप छोटी-छोटी चीज़ें बना कर थक गये हैं तोह एक ज्ञान का पिटारा (नॉलेज बेस) बनाना शुरू करिये जो समय के साथ बढ़ता रहे। अपने ज्ञान को ओपन सोर्स बनाइये! हर कदम पर आपने जो सीखा है उसके बारे में लिखिये। इस नियम की दूसरी सबसे ज़रूरी बात है ध्यान रखना की आप सही होने की पूरी कोशिश करें लेकिन गलत होने पर ज़्यादा न घबरायें। बार बार इस बात को याद करें। अगर आपको अजीब लगे, या ऐसा लगे जैसे आप ढोंगी हैं तोह भी कोई बात नहीं। आप अपने आप को अपनी आरामदायक रेखा (कम्फर्ट ज़ोन) के बहार ले जाने की महनत कर रहे हैं। आप मान के चलिये की आपको सब कुछ नहीं पता और जहाँ तक हो सके पूरी कोशिश करिये की आप सही हों लेकिन कुछ बार जब आप गलत होंगे (यह अनिवार्य है), आप इंटरनेट को अपनी गलतियों को सुधारने दें।

लोगों को लगता है की आप बेकार काम करते हैं? कोई बात नहीं। उसमें थोड़ा तोह सच होगा ही, आखिर आप अभी नये हैं। इन् लोगों को बोलिये की विस्तार से बतायें की आपका काम किस तरह से बेकार है। आप सिर्फ अच्छा महसूस करना चाहते हैं या अच्छा बनना चाहते हैं? निंदा से आपको कोई चोट नहीं पहुचनी चाहिये। लेकिन फिर बैठ कर काम करिये और निंदकों को गलत साबित करिये। हाँ, अगर कोई बत्तमीज़ी करे तोह उनको तुरंत ब्लॉक कर दीजिये।

क्या मैंने बताया की सिखाना सीखने का सबसे अच्छा तरीका है? कोड लिखते हुए बात करिये। यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन मेरे सबसे अच्छे टेक्निकल इंटरव्यू वही रहें हैं जिनमें मैंने ऐसे बात करि है जैसे मैं सिखा रहा हूँ न की वह जिनमें मैं खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा था। हम सब जानवर हैं। हम आत्मविश्वास से आकर्षित होते हैं और निराशा से दूर भागते हैं।

एक वक्त आयेगा जब लोग आपकी मदद करना शुरू कर देंगे। लोग शिद्दत से सीखने वालों को पहचान लेते हैं। आप उनको बताइयेगा मत लेकिन वह आपके मार्गदर्शक (मेंटर) हैं। एक बहुत ज़रूरी चीज़ यह है की जो उन्होंने किया है आप उसको उठायें और आगे बढ़ायें। उनके काम को आप अपने कौशल को बढ़ाने का जरिया समझिये। अगर वह कभी पूछें, "क्या कोई मेरी ___________ में मदद करना चाहेगा?", आपका हाथ सबसे पहले खड़ा होना चाहिये। यह लोग सीनियर इंजीनियर हैं, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे ज़्यादा मांग वाले लोगों में से हैं। अगर आप उनकी मदद करेंगे तोह वह आपके ऊपर ध्यान देते हुए आपके साथ वक़्त बितायेंगे। इस चीज़ को खरीदा नहीं जा सकता है। और वह आपको मुफ्त में सिखायेंगे। बहुत लोगों को अपने सामने रखी हुई चीज़ नहीं दिखती। आप उनमें से नहीं हैं।

"इतने सारे जूनियर डेवलपर हैं दुनिया में। वह मेरी क्यों मदद करेंगे?", आप पूछेंगे।

क्योंकि आप लोगों के सामने सीखते हैं। आपको सिखा के वह कई और लोगों भी सिखा लेंगे। आप उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाते हैं। आप के पास वह एक चीज़ है जो उनके पास नहीं है: एक नौसिखिये का दिमाग। आपको समझ आ रहा है न की यह चीज़ें कैसे काम करती हैं?

एक ऐसा भी समय आयेगा जब लोग आपसे ही मदद माँगना शुरू कर देंगे। आपने चीज़ों के बारे में इतना लिखा जो होगा। 80% डेवलपर जो सीखते हैं उसके बारे में लिखते व बोलते नहीं हैं। वह टेक्नोलॉजी की बातचीत में भाग नहीं लेते। लेकिन आप यह सब करते हैं। तोह उस हिसाब से आप तोह एक्सपर्ट हुए। आपको समझ और जानकारी होनी चाहिये। उन् लोगों को मत बताइयेगा की आपको सारी जानकारी नहीं है। जितना आपसे हो सके उतना सही जवाब दीजिये लेकिन अगर फँस जाते हैं या गलत हो जाते हैं तोह अपने मार्गदर्शकों से पूछिये व मदद लीजिये।

एक सीमा के पार आपको मार्गदर्शकों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और आप खुद की चीज़ें सुलझा लेंगे। लेकिन आप अब भी चीज़ें लिखते और बनाते रहेंगे। आप समझ रहें हैं न की यह सब कैसे काम कर रहा है?

लोगों के सामने सीखिये।

एक और बात: अंत में लोग आपकी मदद के लिये आपको पैसे भी देने के लिये तैयार होंगे। जितना आपने सोचा था उससे कई ज़्यादा।


इस लेख को शॉन वैंग की वेबसाइट से लेकर उसका हिंदी में अनुवाद करा गया है। अगर आपको अंग्रेजी से कोई परहेज़ नहीं तोह आपको इसके बारे में और ज़्यादा जानकारी और लिंक शॉन वैंग की वेबसाइट पे मिल जायेंगे।